Header Banner

गिट्स के 4 विद्यार्थियों का विप्रो में चयन

BY — February 3, 2016

030201उदयपुर। गीतांजली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज़, डबोक द्वारा पूल कैम्पस इन्टरव्यू में विप्रो टेक्नोलोजी लिमिटेड द्वारा एमसीए के 5 विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयन हुआ। सम्भाग से छह कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस इन्टरव्यू में भाग लिया जिनमें से 4 विद्यार्थी गिट्स से एवं 1 अन्य कॉलेज से चयनित हुए।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हेड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी के दिल्ली एवं बैंगलोर स्थित ऑफिस के एचआर विभाग के असिस्टेन्ट मैनेजर टिजू जार्ज एवं टेक्निकल स्पेश्लिस्ट साकेत गर्ग ने सबसे पहले प्रजेन्टेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया व उसके पश्चात् विभिन्न कॉलेजो से आए एमसीए विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इन्टरव्यू लिया। अंत में गिट्स के 4 विद्यार्थियों एवं अन्य कॉलेज के 1 विद्यार्थी का चयन किया। चयनित विद्यार्थियों के नाम मोनिका भट्ट, अन्शु जैन, जूही अग्रवाल, प्रिया कन्ठालिया एवं मनोज मित्तनल है। इनकी ज्वाइनिंग जुलाई 2016 में प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply