Header Banner

ताला तोड़ जेवर चोरी का मामला

BY — February 3, 2016

030203उदयपुर। गोवर्धनविलास में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके सूने मकान का ताला तोडक़र सोने और चांदी के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 14 निवासी चेतननारायण माथुर ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपनी नौकरी पर गया था। पीछे से उसकी पत्नी और बच्चे भी किसी काम से गए थे। अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और नेकलेस, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, झुमके, हार सहित चांदी के हजारों रूपए मूल्य के जेवर चोरी कर ले गए। शाम को पुन: आया और मकान में से सामान गायब देखा तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply