Header Banner

एयरगन दिखाकर लूटने वाला गिरफ्तार

BY — February 3, 2016

030202उदयपुर। परसाद पुलिस ने एक विवाहिता को अकेला देखकर घर में घुसकर एयरगन की सहायता से डरा-धमकाकर लूटपाट करने का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पाराई निवासी झुमली मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने घर मे सोमवार शाम को अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही आरोपी बाबूलाल मीणा उसे अकेला देखकर शराब के नशे में उसके घर में घुस गया। आरोपी ने एयरगन दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर उससे 5 हजार रूपए मांगे। नहीं देने पर आरोपी ने एयरगन से मारने की धमकी दी। इस पर विवाहिता के चिल्लाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को परसाद से बाईक पर घूमते हुए गिरफ्तार कर एयरगन बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही दो मारपीट के मामले चल रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply