Header Banner

कुएं में गिरे अधेड़ की मौत

BY — February 3, 2016

accउदयपुर। सलूम्बर थाना क्षेत्र में रात्रि को खेतों में रोजड़े भगा रहा एक अधेड़ बिना मुंडेर के कुएं में गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जवारड़ा निवासी नंगाराम पटेल सोमवार रात्रि को अपने खेत पर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान रोजड़ों के आने के कारण वह रोजड़ों को भगा रहा था और पीछे-पीछे भाग रहा था। भागने के दौरान एक पत्थर से ठोकर लगने के कारण वह उछलकर खेत में ही बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply