Header Banner

देहात जिला कार्यकारिणी की परिचयात्मक बैठक

BY — February 6, 2016

060202उदयपुर। भाजपा उदयपुर देहात जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आज भाजपा संभागीय कार्यालय में हुई। अध्यलक्षता नवनियुक्त  देहात जिलाध्यतक्ष गुणवंतसिंह झाला ने की।

झाला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए भाजपा देहात की भौगोलिक व संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को देहात जिला संगठन की मजबूती के लिए जुटने का आहवान किया। देहात जिला के 17 मंडलों में मंडल अध्यक्षों की शीध्र नियुक्ति हेतु संवैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए संगठननिष्ठ, ईमानदार, जनाधार वाले तथा सर्वसम्मत कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाना नितांत आवश्यक बताया। जल्द ही सभी मंडलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जायेगा जो वहां के समस्त बूथ इकाई अध्यक्षों, पूर्व मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों, विधायकों आदि से राय लेकर सभी पर्यवेक्षकगण मंडल अध्यक्ष हेतु तीन कार्यकर्ताओं के नामों का गोपनीय पैनल जिलाध्यक्ष को प्रस्तुत करेंगे जिसके उपरांत यदि आवश्यक हुआ तो जिला संगठन में विचार-विमर्श के उपरांत मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन लाल जैन ने आजके परिप्रेक्ष्य में भाजपा विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा को गंगोत्री के समान साफ पाक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। की बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद महावीर भगोरा, जिला उपाध्यक्ष नाथुलाल जैन, वीरेन्द्र सिंह सोलंकी, भगवतीलाल सेवक, विजय कुमार जैन व विमल कोठारी, जिला महामंत्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान, नरेन्द्र कुमार मीणा व रामकृपा शर्मा, जिला मंत्री हुंसाराम गरासिया, हीरालाल चौधरी, दर्शन शर्मा व श्रीमति अस्मां खान पठान, जिला कोषाध्यक्ष नेमीचंद जैन, जिला प्रवक्ता व मीडिया जिलाध्यक्ष भरतभानु सिंह देवडा, प्रचार मंत्री बाबुलाल सुथार, कार्यालय प्रमुख ईश्वर लाल सुथार आदि प्रमुख उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री रामकृपा शर्मा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply