Header Banner

बच्चों ने देखा सत्यार्थ प्रकाश स्तम्भ

BY — February 6, 2016

060201उदयपुर। प्राचीन गौरव से वर्तमान किशोरों तथा युवाओं से जोड़ने के प्रकल्प के अन्तर्गत नवलखा महल (गुलाबबाग) अवस्थित आर्यवर्त्त चित्रदीर्घा, सत्यार्थप्रकाश स्तम्भ व ब्रजलता आर्या मल्टीमीडीया सेण्टर के दर्शनार्थ साहु पब्लिक स्कूल, कालाजी गोराजी के 100 बच्चों तथा 15 शिक्षकों ने अवलोकन किया।

वेद वैदिक ऋषियों, भारत के वैज्ञानिक ऋषियों, भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण, महाराणा प्रताप, भारत के क्रान्तिकारी वीरों के जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर छात्र-छात्राओं ने ज्ञानार्जन किया। इसी दीर्घा में स्थित स्वचालित घुर्णन करते हुए स्तम्भ तथा उस पर अंकित सत्यार्थ षिक्षाओं, सत्यार्थप्रकाष चित्रावली के साथ-साथ युगप्रवर्तक महर्षि दयानन्द के जीवन की चित्रमय झाँकी ने समूह को प्रभावित किया।
श्रीमती ब्रजलता मल्टी मीडीया सेण्टर में भव्य स्क्रीन पर नवलखा महल का इतिहास, महत्व व महर्षि दयानन्द के जीवन से परिचित कराया गया। न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष अषोक आर्य ने बताया कि पूर्वानुमति में आए ऐसे विद्यालय के समूहों को निशुल्क प्रवेश के साथ नाश्ताथ भी न्यास की ओर से दिया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply