Header Banner

ऑपरेशन रोमियो में पकड़ा युवाओं को

BY — February 8, 2016

080212उदयपुर। भूपालपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में गर्ल्स कॉलेज, स्कूल और हॉस्टलों के बाहर अभियान चलाकर छात्रों से छेड़छाड़ करने के लिए खड़े दस-बारह से अधिक युवाओं को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

भूपालपुरा थानाधिकारी चांदमल ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न गर्ल्सि स्कूलों और कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय पुलिस की ओर से यह अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने कॉलेजों के बाहर खड़े ऐसे युवाओं को पकड़ा है, जो केवल छात्राओं को छेडऩे या परेशान करने आए थे। पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन से अधिक युवाओं को ऑपरेशन रोमियो के तहत गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्यवाही के दौरान कई छात्र भागने में सफल रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply