Header Banner

पेसिफिक का चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर 14 को

BY — February 10, 2016

campउदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल एवं सेवा भारती चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 14 फरवरी को सुबह 9 से 3 बजे तक निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर सेवा भारती चिकित्सालय हरिदासजी की मगरी मल्लाहतलाई में होगा।

शिविर में पीएमसीएच के फिजिशियन डॉ बीएस बम्ब, सर्जन डॉ केसी व्यास, हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ जे.सी.षर्मा, आर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ आर.एन लड्ढा, स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ राजरानी षर्मा, न्यूरो फिजिषियन डॉ अतुलाभ वाजपेयी, नाक कान गला विषेषज्ञ डॉ पीसी अजमेरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रवि भाटिया, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रचना एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल आमेटा मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे। मरीजों की हीमोग्लोबिन एवं शुगर की जांचें भी की जाएगी। साथ ही दवाईयां भी निशुल्क दी जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply