Header Banner

गर्भावस्था जागरूकता सप्ताह आरंभ

BY — February 10, 2016

100201उदयपुर। गीतांजली स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के स्त्री एवं प्रसूति विभाग द्वारा गर्भावस्था जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन 10 फरवरी को गीतांजली हॉस्पिटल में हुआ। कार्यक्रम का विषय स्वस्थ जागरूकता के साथ स्वस्थ गर्भावस्था की शुरूआत है।

उद्घाटन गीतांजली हॉस्पिटल के सीईओ अंकित अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमिला बजाज, गीतांजली नर्सिंग कॉलेज व स्कूल की डीन डॉ जयालक्ष्मी एलएस ने किया। कार्यक्रम में गीतांजली नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर योगेश्वरपुरी गोस्वामी, गीतांजली स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल असिस्टेंट प्रोफेसर गजेन्द्र जैन, नर्सिंग के स्त्री एवं प्रसूति विभाग की विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर यशस्विनी दीपक व नर्सिंग कॉलेज के सभी विद्यार्थी शामिल थे।
शुरूआत रैली से हुई जिसमें विद्यार्थियों ने माता के स्वास्थ्य का आधार-संतुलित भोजन एवं सदाचार, अर्थ यही है-बुराई यही है, गर्भपात सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ यही है, जैसे संदेश देकर लोगों को जागरूक किया। हॉस्पिटल में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में नर्सिंग विद्यार्थियों ने गर्भधारण करने से पूर्व महिला के स्वास्थ्य की जांच, गर्भावस्था में ध्यान रखने योग्य बातें, गर्भावस्था में भोजन व व्यायाम संबंधित जानकारी के बारे में बताया। डीन डॉ. जयालक्ष्मी ने बताया कि इसके अतिरिक्त यह कार्यक्रम 12 फरवरी को नाई सीएचसी में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply