Header Banner

नाकोड़ा भैरव की भक्ति संध्या आयोजित

BY — February 10, 2016

100203उदयपुर। नाकोड़ा पूर्णिमा मण्डल के संस्थापक महेन्द्र कुमार शाह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास स्थान नाकोड़ा भैरव भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भैरव भक्तों ने भक्ति संध्या का लाभ लिया।

भजन गायकों ने भैरव भजनों की दी गई सामूहिक प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर मण्डल की ओर से गायकों का बाहुमान किया गया। भजन संध्या के अंत में नाकोड़ा भैरव की आरती की गई। इससे पूर्व मण्डल की महिलाओं ने नाकोड़ा भैरव के नाम की मेहंदी को हाथों में सजाया। शहा की समृति में मण्डल के सदस्यों ने रात्रि में सर्दी से ठिठुरते लोगों को कम्बल एवं गर्म टोपी वितरीत की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply