हाईवे पर ट्रक का तिरपाल काट कपड़े की गांठे चोरी

BY — February 10, 2016

Police_capउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने हाईवे पर एक ट्रक का तिरपाल काटकर अंदर रखी हजारों रूपए मूल्य की कपड़ें की गांठे चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार जर्रार अहमद पुत्र ईकबाल खान निवासी नेकनामपुरा बढ़ हापुर उत्तरप्रदेश ने मामला दर्ज करवाया कि वह मेरठ के लिए अपने ट्रक में कपड़े की गांठे भरकर रवाना हुआ था। उसके साथ चमन पुत्र असलम खलासी के रूप में साथ में था। 7 फरवरी को गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में हाईवे पर काया के समीप एक होटल के वहां पर ट्रक को रोका और चाय-नाश्ता किया। ट्रक पर गए तो ट्रक के उपर से तिरपाल कटा हुआ देखा। यह देखकर उसने खलासी को उपर चढ़ाकर पता किया तो सामने आया कि ट्रक का तिरपाल कटा हुआ है और अंदर से कपड़े की करीब 5-6 गांठें गायब है। इस पर उसने अज्ञात चोर के खिलाफ ट्रक का तिरपाल काटकर गांठें चोरी करने का मामला दर्ज करवाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *