जमीन का सौदा कर अन्य को बेचने का मामला

BY — February 10, 2016

fruadउदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ अपनी जमीन का सौदा कर बाद में किसी अन्य को बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार कालूलाल पुत्र शंकरलाल जैन निवासी सवीना सेक्टर 9 ने लक्ष्मीलाल मेनारिया, कालूलाल मेनारिया, धनराज मेनारिया, इनकी माता ललिताबाई मेनारिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज प्रकरण में बताया कि आरोपियों ने उससे अपनी जमीन का सौदा कई वर्षों पूर्व एक लाख 60 हजार रूपए प्रति बीघा की दर से किया था। उसने इन लोगों को रजिस्ट्री अपने यहां पर ही काम करने वाले कमलेश पुत्र लीलाशंकर औदिच्य के नाम पर करवाने के लिए कहा था। आरोपियों ने रजिस्ट्री भी करवा दी। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गया। बाद में पता चला कि आरोपियों ने उक्त जमीन को पुन: रोड़ी बाई पत्नी अर्जुनलाल जैन और धूली पत्नी भंवरलाल जैन को बेच दी। इस पर उसने इनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *