Header Banner

सेलिब्रेशन में ‘आई लव उदयपुर’ का आयोजन

BY — February 11, 2016

110201उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में 7 से 21 फरवरी तक ‘‘आई लव उदयपुर’’ इवेन्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आई लव उदयपुर की प्रतिकृति बनाई बनाई गई है, जो कि मॉल में आने वाले आगन्तुकों को बहुत आकर्शित कर रही है।

लोग इस फोटोजोन के साथ फोटो खींच सकते है और उदयपुर के लिए अपने प्यार को दिखाने हेतु फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। इस इवेन्ट के अर्न्तगत उदयपुर हाट स्टाल्स लगाई गई है। इसी क्रम में 13 से 15 फरवरी तक प्रसिद्ध कलाकार अनुराग मेहता द्वारा उदयपुर के प्रसिद्ध स्थानों की पेंटिंग एक्ज़ीबिशन भी मॉल में लगाई जाएगी। आई लव उदयपुर के जश्न को बढ़ाने के लिए 13 और 14 फरवरी को लाइव बैण्ड प्रदर्शन और 21 फरवरी को मैक्स लेटेस्ट स्प्रिंग समर, 2016 कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए फैशन शो का आयोजन भी किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply