गोपजी शहर कांग्रेस अध्यक्ष, पंकज प्रदेश सचिव

BY — February 11, 2016

कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार

110202उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गॉंधी की स्वीकृति के पश्चात् एआईसीसी महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत ने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ प्रदेश के 20 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव, 22 सचिव एवं 3 कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 20 जिलों में नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं।  डॉ. शर्मा ने बताया कि विधायक श्री रमेश मीणा को उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। उदयपुर शहर का जिलाध्यिक्ष पूर्व केन्द्रीगय मंत्री डॉ. गिरिजा व्याास के भाई गोपाल शर्मा गोपजी को नियुक्ते किया गया है वहीं पंकज शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *