Header Banner

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

BY — February 11, 2016

sucideउदयपुर। सेमारी थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने अपने ही घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार टोकर निवासी जसोदा लौहार मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसका परिजनों की ओर से उपचार करवया जा रहा था। इस विवाहिता पति किसी काम से जोधपुर गया था। पीछे से यह विवाहिता अपने पुत्र के साथ अपने घर में सो रही थी। रात्रि को विवाहिता उठी और पास ही स्थित दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतका के शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। विवाहिता के पीहर पक्ष की ओर से किसी तरह की शंका व्यक्त नहीं की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply