Header Banner

अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज

BY — February 11, 2016

rapeउदयपुर। खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने एक युवक के खिलाफ उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनाउवा निवासी एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि वह बंजारिया मोड़ पर अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। गत दिनों उसका पति मजदूरी पर गया था। पीछे से वह अकेली थी। इसी दौरान आरोपी हरिनाथ पुत्र शेवनाथ जोगी निवासी भाणदा घुमरवाड़ा बावलवाड़ा ऑटो लेकर आया और उसे जबरन ऑटो में बैठाकर अपने साथ अपने गांव में लेकर गया। जहां पर उसे सात दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां से भागकर उसने अपने पति को बताया। इसके बाद थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply