Header Banner

मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाल दहन

BY — February 17, 2016

advocateउदयपुर। शेट्टी पे कमीशन की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे न्यायिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के पुतले की शवयात्रा निकाली और कोर्ट चौराहे पर पुतला दहन किया।

बुधवार को सुबह 10 बजे से न्यायिक कर्मचारी न्यायालय परिसर में एकत्रित हुए। जहां से दोपहर को करीब 12 बजे तक सभा करने के बाद न्यायालय परिसर में ही मुख्यमंत्री का एक पुतला बनाया गया और इस पुतले के लिए एक अर्थी तैयार की गई। इसके बाद शहर में न्यायिक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली गई। कोर्ट चौराहे से शुरू हुई यह शवयात्रा शहर के शास्त्री सर्कल बांस वाली गली, टाउनहॉल के सामने से होते हुए बापूबाजार, देहलीगेट होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे। कलक्ट्रेट के बाहर न्यायिक कर्मचारी कुछ देर के लिए रूके और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी कर्मचारी कोर्ट चौराहा गए, जहां पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और इसके बाद पुन: रवाना हो गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply