युवक ने विषाक्त खाकर की आत्महत्या

BY — February 17, 2016

Police_capउदयपुर। उदियापोल स्थित ट्रावेल्स कार्यालय में एक युवक ने पानी में विषाक्त मिलाकर पी लिया, जिससे इस युवक की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार उदियापोल रोड़ पर स्थित अरिहंत कॉम्पलेक्स में भारत ट्रावेल्स के कार्यालय का काम चल रहा है। इस कार्यालय में रात्रि को पायड़ा निवासी पर्वतसिंह बाघेला काम करता था और रात्रि को यहीं पर रूकता था। सुबह पर्वतसिंह का भाई उगमसिंह आया और फिर से फोन किया तो भी फोन किसी ने नहीं उठाया। इस पर शंका के आधार पर दूसरी चाबी दुकान को खोलकर देखा तो अंदर पर्वतसिंह का शव पड़ा हुआ था। युवक के मुहं से झाग निकल रहे थे। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *