रिंग रोड के आड़े आने वाले मकान तोड़े यूआईटी ने

BY — February 17, 2016

uitउदयपुर। नगर विकास प्रन्यास और नगर निगम ने बुधवार को गोवर्धनसागर तालाब की रिंग रोड़ बनाने में आड़े आ रहे मकानों को तोडऩे की कार्यवाही शुरू की।

जानकारी के अनुसार गोवर्धनसागर तालाब के पास स्थित सरस पार्लर के पास से 30 फिट रिंग रोड़ बनाने का काम प्रस्तावित है। यूआईटी के अनुसार इस रिंग रोड़ बनाने में 60 मकान आड़े आ रहे थे। यूआईटी के अधिकारियों ने इन मकान मालिकों को पूर्व में मकान अपने स्तर पर खाली करने के लिए नोटिस दिया था। इसके साथ ही इन लोगों के तीतरड़ी में विला गांव में मकान बना लिए थे। यूआईटी की ओर से नोटिस में मकानों को कभी भी तोडऩे की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह यूआईटी सचिव आरएन मेहता, निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, ओएसडी कीर्ति राठौड़ के साथ निगम के सारे अभियंताओं से लेकर राजस्व अधिकारी के साथ-साथ यूआईटी के सभी अधिकारी सुबह करीब सात बजे मकानों को हटाने के लिए मौके पर आ गए। मकान मालिकों को एक दिन पूर्व ही जानकारी दे दी थी। इसी कारण सुबह से मकान खाली हो गए थे। यूआईटी और निगम द्वारा एक पोकलेन मशीन, करीब 10 जेसीबी, 30 ट्रैक्टर, 6 ट्रकों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस और पुलिस लाईन के जाब्ते के साथ मौके पर गए थे। सुबह आठ बजे से कार्यवाही शुरू की। जिसमें पहले से ही चयनित किए गए मकानों को तोडऩा शुरू कर दिया था।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *