Header Banner

उबली कांग्रेस, विधायक की सदस्यता समाप्त करने की मांग

BY — February 20, 2016

भाजपा विधायक की राहुल गांधी पर टिप्पणी से रोष

200205उदयपुर। शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा व लाल सिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा विधायक कैलाष चौधरी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आज उदयपुर जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्हें गिरफ्तार कर विधान सभा में उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई।

उदयपुर शहर कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि उदयपुर के पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रघुवीर मीणा ने कहा कि भाजपा विधायक कैलाष चौधरी द्वारा राहुल गांधी को देशद्रोही होने का आरोप लगाते हुए गोली मार देने का बयान देकर लोकतंत्र का मखौल उड़ाया और विधायक पद की गरिमा को कलंकित किया है।
शेख ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाडि़या, डा. दयाराम  परमार, सज्जन कटारा, विरेन्द्र वैष्णव, दिनेष श्रीमाली,  सुरेश श्रीमाली, गोपाल नागर, कौशल नागदा, दिनेश दवे सहित सैकडो कायकर्ताओं ने कैलाष चौधरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply