Header Banner

प्रोफेसर के घर से कार चोरी

BY — February 20, 2016

200203उदयपुर। अपने परिवार के साथ झांसी गई एक प्रोफेसर के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने मकान की बाउण्ड्रीवॉल में खड़ी कार को चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार शारदा नगर में निवासरत महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैंपस इंचार्ज के तौर पर कार्यरत प्रो. रेखा व्यास अपने परिवार के साथ तीन दिन पूर्व झांसी गई थी। चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने मकान में सारा सामान बिखेर दिया। सारा सामान बिखेरने के बाद भी चोरों को कुछ ज्यादा नहीं मिला तो चोर जाते समय मकान परिसर में खड़ी एक कार को चोरी कर ले गए। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना किया। इधर पुलिस के अनुसार मकान में से वर्तमान में से कार ही गई है। इसके अलावा जो भी सामान गया है वह तो प्रोफेसर के आने के बाद ही पता चलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply