तीन दिवसीय लक्ष्मी इन्डस्ट्रीयल फेयर अब 6 मई से

BY — February 21, 2016

BANGKOK, THAILAND - February 3:The machine food wrapping in Thailand Industrial fair 2014 and Food  Pack.February 3,2014 in Bangkok,Thailand.

उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज, कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज एवं गुडली इन्डस्ट्रीयल एरिया तथा लक्ष्मी पब्लिसिटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 फरवरी से कलड़वास स्थित टेक्नो एनजेआर में होने वाला 3 दिवसीय लक्ष्मी इन्डस्ट्रीयल फेयर अब 6 से 8 मई तक होगा।

फेयर के प्रवक्ता अनीस मियांजी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से फेयर को आगे बढ़ाया जा रहा है। फेयर के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे। लक्ष्मी पब्लिसिटी के विकास जोशी ने बताया कि पचास वर्ष में पहली बार शहर में आयोजित हो रहे शुद्ध इन्डस्ट्रीयल फेयर में देश भर से करीब 200 कम्पनियों के भाग लेने की संभावना है, जिसमें 250 स्टॉल लगायी जाएगी। इस फेयर में इस फेयर में कृषि, स्टोन, केमीकल, फेब्रिकेशन इन्डस्ट्रीज, इलेक्ट्रीकल एण्ड इलेक्ट्रोनिक्स, प्लास्टिक एण्ड रबर इन्डस्टीज, टेक्सटाईल इन्डस्टीज, माईनिंग एण्ड मिनरल, होटल एण्ड ट्यूरिज्म, फूड प्रोसेसिंग, कन्स्ट्रक्श न एवं इन्फ्रास्टक्चर, ओटोमोबाईल एण्ड ओटो कम्पानेन्ट, फार्मेसी एवं मेडीकल इन्डस्टीज, सोलर पावर, रिन्यूअल एनर्जी, स्टील एवं यूटेन्साईल, बैकिंग एण्ड फाइनेनन्स, कम्प्यूटर एण्ड इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी, हेण्डीक्राफ्ट एण्ड फर्नीचर निर्माता कम्पनियां भाग लेगी। पश्चिमी भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब मध्यप्रदेश दिल्ली, हरियाणा व पूरे राजस्थान की कम्पनियां भाग लेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *