Header Banner

बारीघाट पर किया श्रमदान

BY — February 21, 2016

210208उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने रविवार को रंगसागर व बारीघाट के आस-पास श्रमदान कर लगभग एक क्विंटल कचरा व जलीय घास, शराब व पानी की खाली बोतलें निकाली जाकर नाव पशुघाट खाली की गई।

मंच के सदस्यों ने कहा कि शहर के लोगों की जागरूकता से झीलें साफ नजर आ रही है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा अम्बापोल, चांदपोल आदि पुलियाओं से अब भी गन्दगी डाली जा रही है। प्रशासन को चाहिये कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करें। रविवारीय श्रमदान में हाजी सरदार मोहम्मद, कमलेश पुरोहित, मनीष गोलछा, दामोदलाल कुमावत, रूद्र प्रकाश कुमावत, प्रकाश परिहार, जुल्फिकार शेख, एआर खान, हाजी नूर मोहम्मद, अनवर शेख ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply