द्विवर्षीय बीएड पाठ्यक्रम पर विचार गोष्ठी

BY — March 2, 2016

020303उदयपुर। ऐश्वर्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में द्विवर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के रक्षा शर्मा ने बताया कि इस वार्ता में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अध्यापकों एवं भावी शिक्षकों ने पाठ्यक्रम के विकास एवं उससे संबंधित सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्म नारायण जोशी एवं विशिष्ठ अतिथि निम्बार्क पीठाधीश रास बिहारी थे जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष के. के. शर्मा ने की। सभी अतिथियों ने प्रयुक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अध्यापक, महाविद्यालय के प्राध्यकों एवं शिक्षकों का सम्मान कर उपरना ओढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद की रस्म महाविद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार द्वारा ज्ञापित की गई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *