Header Banner

पति बाहर, बच्चे स्कूल, विवाहिता ने लगाई फांसी

BY — March 2, 2016

sucideउदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने बच्चों को स्कूल भेजकर अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का पति चालक है और बाहर गया हुआ है। विवाहिता की शादी वर्ष 1999 में हुई थी।

पुलिस के अनुसार तारा (35) पत्नी कन्हैयालाल औदिच्य निवासी देबारी ने सुबह तीनों बच्चों  को स्कूाल भेजकर कमरा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ससुराल के लोगों ने झांककर देखा तो विवाहिता लटकी थी। पुलिस को सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह भाटी मय जाब्ता मौके पर आए और मृतका के घर से कुछ ही दूर रहने वाले उसके बहन और बहनोई को बुलाया और इसके बाद दरवाजा तोडक़र शव को उतारा गया, जिसे मोर्चरी में रखवाया गया। पता चला कि मृतका का पति चालक है और ट्रक लेकर चैन्नई गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply