Header Banner

युवाओं ने उकेरे चित्रों के माध्यम से जज्बात

BY — March 3, 2016

पोस्टर से दिया जागरूकता का संदेश

030302उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ के उदयपुर स्कूल ऑफ सोशल वर्क एवं विशाखा संस्थान जयपुर के साझे में गुरूवार को महाविद्यालय के सभगार में छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से मन में छिपी भावनाओं को चित्रों के माध्यम से उकेरा।

प्राचार्य डॉ. मंजू मांडोत ने बताया कि छात्रों ने मेरे मन की बात, मुझे क्या अच्छा लगता है, मुझे क्या बुरा लगता है, मेरी कठिनाईयां तथा समस्या विषय पर चित्रों के माध्यम से व्यक्त किए। कार्यक्रम आयोजक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि उक्त चित्रों का महिला दिवस की पूर्व संध्या सोमवार को फतहसागर की पाल पर प्रदर्शित किया जायेगा। उक्त दिवस पर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक, संदेश गीत तथा केंडल लाईट तथा जनसंवाद का आयेाजन भी किया जायेगा। इस अवसर पर संस्थान के मीनाक्षी, हेमलता नागदा, डॉ. सीता गुर्जर, डॉ. अवनिश नागर, डॉ. नवल सिंह राजपूत, डॉ. वीणा द्विवेदी, कृष्णकांत नाहर उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply