Header Banner

मेक इन इंडिया : रोल ऑफ कॉमर्स पर सेमिनार 5-6 को

BY — March 3, 2016

Seminar-1उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के डिपोर्टमेंट ऑफ अकाउंटिंग तथा द इंस्टीहट्यूट ऑफ कोस्ट एकान्टेन्ट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली के साझे में मेक इन इंडिया: रोल ऑफ कॉमर्स ‘अकादमिक एवं व्यवसायिक’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार 5-6़ मार्च को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में सुबह 10.30 बजे होगी।

सेमीनार का उद्घाटन एमडीएस विवि के कुलपति प्रो. केलाश सोडानी, प्रो. एस.के. भट्ट – चेयरमेन एन.आई.आर.सी.ए.आई नई दिल्ली, प्रो. निरंजन मिश्रा, करेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे। मुख्य वक्ता डॉ. सुभोदित रॉय – आईआईएम उदयपुर होंगे।
इन विषयों पर मंथन : आयोजन सचिव प्रो. अनिता शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीस सेमीनार में ई कॉमर्स, डीजिटलाईजेशन, एफडीआई, फाईनेंसल सर्विस, मार्केटिंग, इकोनोमिक्स हेल्थ ऑफ नेशन, इंडस्ट्री रिक्वायरमेंट एंड कॉमर्स एज्युकेशन, रोल ऑफ वुमन एण्ड यंग इंटरप्रिवेशन, गुड एंड सर्विस टेक्स सहित अन्य विषयों पर दो दिनों में मंथन होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply