Header Banner

पैसे नहीं दिए तो मार दिया चाकू

BY — March 4, 2016

040304उदयपुर। हाथीपोल में शराब के लिए पैसे देने से इंकार करने पर चाकू से हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार आम्बावाड़ी निवासी आकाश खटीक ने मामला दर्ज करवाया कि वह एमबी हॉस्पीटल में साईकिल स्टेण्ड पर पार्किंग चलाता है। गुरूवार को दो युवक सुनील हरिजन और शंकरलाल दोनों आए और शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर आरोपियों ने उस पर छुर्री से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply