Header Banner

सूने मकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

BY — March 4, 2016

040305उदयपुर। अंबामाता में दो युवकों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार फतहपुरा निवासी सीमा चाखला ने मामला दर्ज करवाया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। दोपहर को पुन: आई तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और मकान का नकुचा भी टूटा पड़ा है। इस पर उसने घर में जाकर शोर मचाया तो दो युवक पीछे की दीवार को फांदकर भागते हुए नजर आए। इस पर उसने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन आए और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply