Header Banner

एक ही जगह दो तहसीलदार कर रहे हैं काम

BY — March 4, 2016

एक लाया स्टे , दूसरे ने किया ज्वाइन

040306उदयपुर। गिर्वा तहसील में शुक्रवार को उस समय अटपटी स्थिति हो गई जब एक साथ दो तहसीलदारों ने तहसील में एक साथ काम शुरू किया। जिसमें से एक तो ट्रांसफर होकर आए है और दूसरे हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए है।

राज्य सरकार की ओर से ट्रांसफर लिस्ट निकाली थी। इसमें उदयपुर की गिर्वा तहसील में कार्यरत तहसीलदार फूलाराम सोलंकी का तबादला अन्यत्र कर दिया था। सोलंकी इसके विरोध में हाईकोर्ट चले गए। आदेश के बाद नए तहसीलदार बृजेश गुप्ता ने ज्वाईन कर लिया। वहीं सोलंकी भी हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए। एडीएम प्रशासन ने कोर्ट के आदेश देखकर सोलंकी को काम करने के लिए कहा। अब तहसील में फूलाराम सोलंकी और बृजेश गुप्ता दोनों ही तहसीलदार के रूप में काम कर रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply