Header Banner

माय ड्रीम केक प्रतियोगिता 30 अप्रेल को

BY — March 4, 2016

040301उदयपुर। शहर के लोगों के लिए ठालागिरी डॉट कॉम एवं अशोका बेकरी के साझे में मायड्रीम केक प्रतियोगिता होगी। इसमें सभी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं एवं प्रतिभागियों को अपने ड्रीम केक की क्रिएटिव एवं यूनिक डिजाइन पेपर पर बनाकर और उसके पीछे नाम, फोन नंबर लिखकर 30 अप्रैल से पहले भेज सकते हैं।

ठालागिरी डॉट कॉम के चिराग मेहता ने बताया कि प्रतिभागी अपनी डिजाइन 7231939199 पर व्हाट्स एप्प कर सकते हैं या अशोका बेकरी, शक्तिनगर स्थित शॉप पर भी जमा करा सकते हैं। श्रेष्ठ दस बेस्ट केक की डिजाइन को प्रतिभागी के जन्मदिन पर या जब वे जिस दिन चाहें, अशोका बेकरी द्वारा बनाकर उन्हें उपहार स्वरूप दिया जायेगा। प्रतिभागी एक से अधिक डिजााइन भी भेज सकते हैं! प्रतियोगिता से सम्बधित और अधिक जानकारी ठालागिरी डॉट कॉम वेबसाइट पर उपलब्ध है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply