Header Banner

शोर मचाने से मना करने पर पिटाई से युवक की मौत

BY — March 3, 2016

0303046उदयपुर। घर के बाहर शोर मचा रहे युवकों को मना करना उसे महंगा पड़ गया। शोर मचाने वाले युवकों ने साथियों के साथ मिलकर मना करने वाले की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया।

जानकारी के अनुसार अम्बाफलां निवासी जितेन्द्र गमेती के घर के बाहर 28 फरवरी की रात्रि को नौ बजे शराब के नशे में कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। जितेन्द्र ने अजय, भूपेश और राजू को वहां से जाने के एिल कहा। आधे घंटे बाद आरोपियों ने हमला कर दिया। परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान बुधवार रात इस युवक ने दम तोड़ दिया। शव को मुर्दाघर में रखवाकर पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। पुलिस के सामने मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की। इसके साथ ही मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और आरोपियों को पकड़कर उनके हवाले करने की मांग कर डाली। समझाईश के बाद मामला परिजन माने। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों में से कुछ को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply