Header Banner

उदयपुर-अजमेर ट्रेन सवा घंटे अटकी

BY — March 3, 2016

trainउदयपुर। उदयपुर से अजमेर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का गुरूवार सुबह इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण खेमली स्टेशन पर खड़ी हो गई। जिससे करीब सवा घंटे तक रेल्वे का यातायात बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार सुबह 9.30 बजे उदयपुर से अजमेर ट्रेन सिटी रेलवे स्टेशन से अजमेर के लिए रवाना हुई। इस दौरान मार्ग में खेमली में इस ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको पायलट ने रेल्वे के अधिकारियों को बताया। अधिकारियों ने यह देखकर तत्काल उदयपुर से एक ओर इंजन को रवाना किया। उदयपुर से इंजन गया और इस इंजन की सहायता से रास्ते में अटकी ट्रेन को अजमेर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब सवा घंटे से भी अधिक का समय लगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply