Header Banner

मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट से प्रधानाचार्य की मृत्यु

BY — March 3, 2016

0303045उदयपुर। ऋषभदेव में बोर्ड में ड्यूटी पर गए एक प्रधानाचार्य की अपने ससुराल में मोबाईल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राउमावि राठौड़ा के प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र की शिक्षा विभाग की ओर से इनकी ड्यूटी बोर्ड में लगाई गई थी। इसी कारण रात्रि को वह अपने ससुराल टपाणा गांव में रूके थे। ससुराल में उन्होंने अपना मोबाईल चार्ज पर लगाया था। इसी दौरान अचानक र्शाट सर्किट हुआ और उन्हें करंट आ गया। जिससे वह बेहोंश हो गए थे। यह देखकर उन्हें तत्काल परिजन स्थानीय चिकित्सालय में लेकर गए। जहां से उदयपुर रैफर कर दिया गया। उदयपुर लाते समय रास्ते में इन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply