उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उसकी दुकान का ताला तोडक़र अंदर से हजारों रूपए मूल्य के मोबाईल चोरी करने का मामल दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार मनीष मोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी गोवर्धनविलास में ही महालक्ष्मी इलेक्ट्रीकल्स के नाम से दुकान है। गत दिनों अज्ञात चोरों ने इस दुकान का ताला तोड़ दिया और शटर उंचाकर दुकान में से करीब 20 से 22 मोबाईल और एक हजार रूपए की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उसने आकर देखा और दुकान ताला टूटा देखकर पुलिस को बताया। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मौका-मुआयना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.