Header Banner

फागुन उत्सव मनाया, तिलक होली का संकल्प

BY — March 3, 2016

030301उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान एवं जैन इन्टरनेश्नल वुमन्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से फाल्गुन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका सोनल सिंघवी ने बताया कि महिलाओं ने फागनिया पहनकर तथा फूलों का श्रृंगार कर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया एवं तिलक होली से होली की शुभकामनाएं दी।

संस्थान अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपस्थित सभी प्रतिभागियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प कराया तथा पानी की फिजूल बर्बादी न करने की प्रेरणा दी। गलुण्डिया के अनुसार हैप्पी होली प्रतियोगिता में सुशीला मेहता, ज्योत्सना जैन आओ मुंह मिठ्ठा करें प्रतियोगिता में स्नेहलता दोषी, नृत्य प्रतियोगिता में गरिमा धींग, संधान प्रतियोगिता में लता भण्डारी ग्रुप एवं आशा कोठारी ग्रुप, क्वीन्स डिजायर प्रतियोगिता मंं सुषमा इन्टोदिया ग्रुप, टेलेन्ट प्रतियोगिता में उर्मिला नागौरी ग्रुप विजेता रही। स्वागत जीतो अध्यक्षा मधु मेहता ने किया। धन्यवाद मंत्री प्रमिला दलाल ने दिया।
आदर्श सास-बहू सम्मान : मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को समाज की 51 आदर्श सास-बहूओं का सम्मान किया जाएगा तथा पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता को नारी गौरव अलंकरण से अंलकृत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply