स्वाभिमान, बलिदान की विश्व मंच पर मेवाड़ की विशिष्ट पहचान: अरविंद सिंह

BY — March 6, 2016

34 वां वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह

060314उदयपुर। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के 34वें वार्षिक अलंकरण में यहां माणक चौक में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।

060316समारोह में ब्रिटिश लायब्रेरी के एशियन डिपार्टमेन्ट में 35 वर्ष तक क्यूरेटर के पद पर सेवा देने वाले तथा भारतीय अभिलेखों एवं पाण्डुलिपियों को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जेपी लोस्टी को कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण, राहुल कंवल को हल्दीघाटी अलंकरण, गीतकार प्रसून जोशी को हकीम खां सूर सम्मान उनकी पत्नी अपर्णा ने ग्रहण किया। जल संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अमला अशोक रूइया को महाराणा उदयसिंह अलंकरण, भारतीय धावकों की मानसिकता में ‘क्या हम कर सकते हैं’ से ‘हम कर लेंगे’ वाली सकारात्मकता लाने वाली भारतीय उडऩपरी के नाम से विख्यात पी. टी. ऊषा को पन्नाधाय अलंकरण से नवाजा गया।
समारोह में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह मेवाड़ ने कहा कि स्वाभिमान, बलिदान, आत्मसम्मान एवं वचन पालना के लिए विश्व मंच पर मेवाड़ की विशिष्ट पहचान है। भविष्य में भी मेवाड़ की भूमि मानव जाति के कल्याण के कार्य कर जन सामान्य के लिए पथ प्रदर्शक बने।
060315राष्ट्रकवि बालकवि वैरागी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण एवं कन्या बचाओ पर संदेश दिया। उन्होंने सम्मानित होने वाली समस्त विभूतियों को मेवाड़ का गौरव बताया। फाउण्डेशन के प्रवक्ता कवि पंडित नरेन्द्र मिश्र ने फाउण्डेशन के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी दी एवं मेवाड़ के ऐतिहासिक गौरवमयी इतिहास पर कविता की पंक्तियां भी पढ़ी।
राज्य स्तरीय सम्मान : फाउण्डेशन द्वारा राज्य स्तर पर दिये जाने वाले अलंकरणों के अन्तर्गत इस वर्ष महाराणा मेवाड़ सम्मान डॉ. लक्ष्मण सिंह राठौड़, महर्षि हारीत राशि सम्मान प्रोफेसर लक्ष्मी शर्मा एवं ब्रह्मर्षि वैद्य पं. नारायण शर्मा कौशिक शाी को, महाराणा कुम्भा सम्मान डॉ. देवी लाल पालीवाल एवं तेज सिंह तरूण को, महाराणा सज्जनसिंह सम्मान आकाश चोयल को, डागर घराना सम्मान प्रहलाद सिंह तिपानिया को, राणा पूंजा सम्मान लक्ष्मण लाल डामोर को, अरावली सम्मान रजत चौहान एवं सुश्री स्वाति दूधवाल को, विशिष्ट अलंकरण पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़  को प्रदान किया गया। फाउण्डेशन द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना का विशिष्ट सम्मान इस वर्ष राजस्थान, पुलिस थाना सज्जनगढ़, बांसवाड़ा को दिया गया। फाउण्डेशन द्वारा अलंकरण के तहत सम्मान राशि, तोरण, शॉल एवं प्रशस्तिपत्र भेंट किए गए। समारोह में महाराणा फतह सिंह अलंकरण के लिए वर्ष 2015 के 48 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। भामाशाह अलंकरण के लिए वर्ष 2015 के 14 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। महाराणा राजसिंह अलंकरण के लिए वर्ष 2015 की श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए 13 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *