Header Banner

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 1889 का उपचार

BY — March 7, 2016

070301उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर, लायंस क्लब उदयपुर हाडा रानी तथा लॉयंस क्लब उदयपुर एकलिंग जी द्वारा सेामवार  लायन्स क्लब सेक्टर 4 स्थित कार्यालय पर  विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया  गया।

अध्यक्ष उदयपुर एकलिंगजी नरेश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर में 250 रोगियों द्वारा करीब 1889 रोगों की जांच एवं परामर्श विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया  गया। चिकित्सा शिविर में अस्थी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, फिजिशियन एवं हार्ट स्पेसियलिस्ट, डाइटिशियन के विषय विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र सामर, डॉ. मनु बंसल, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. एमपी जैन, डॉ. आभारानी सामर ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में सयोजक डॉ0 सुषमा जोशी, जोन चेयरमेन सुरेन्द्र मोगरा, रिजनल चेयरमैन पारस हिंगड़, लायन्स क्लब उदयपुर की अध्यक्ष किरण जैन, हाडा रानी के अध्यक्ष डॉ. विमला तलेसरा, सचिव भूपेश दीक्षित, कमलेश कुमावत सहित सदस्यों ने सेवाएं दी। चिकित्सा शिविर में सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply