अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

BY — March 8, 2016

किसी की भी पकड़ से दूर होने की ट्रेनिंग ले रही है महिलाएं

080308उदयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेन्साई राज एकेडमी एवं कूडो राजस्थान द्वारा सेलिब्रेशन मॉल में महिलाओं के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गये स्वयं रक्षाम् प्रोग्राम के तहत आयोजित चले रहे आठ दिवसीय नि:शुल्क शिविर में आत्मरक्षा के गुर सीख रही है। शिविर 13 मार्च तक चलेगा। महिलाओं क लिए नि:शुल्क है।

प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया एवं सेन्साई विपाश मेनारिया ने बताया कि शिविर में ट्रेनिंग ले रही महिलाओं को जुजुत्सु एवं थाई बॉक्सिंग की ट्रेनिंग इस प्रकार से दी जा रही है कि वे भविष्य में किसी भी व्यक्ति की पकड़ आने पर आसानी से उपरेाक्त प्रकार की तकनीक का उपयाग करते हुए उसकी पकड़ से छूट सकती है। कमर, पीछे, गर्दन एवं चोटी से पकड़ाये जाने पर आम महिला आसानी से गिरफत से दूर हो सकती है। ये तकनीक विशेष रूप से महिला सुरक्षा के लिए ही बनायी गई है। शिविर में 22 महिलाएं एवं 12 नन्हीं-नन्हीं पहली बार इस तकनीक को सीख रही है। शिविर में इसमें 6 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की महिलाएं इसमें भाग ले रही है।
080309निकाली रैली : अग्रसेन नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की ग्रामीण महिला व लड़कियों ने अंतरराष्ट्रीयय महिला दिवस पर भव्य रैली निकाली। महिला शाखा की गर्ल्स ने खाने के मध्यासन्तर में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया कि हम भी शहरी लडकियों से कम नहीं हैं। हम भी कुछ बनकर दिखाने की योग्यता रखते है और अपने क्षेत्र में कुछ बन कर देश का नाम ऊंचा कर सकते है। इसी उत्साह से सभी महिला व लडकियों ने रैली अपने हाथों में बैनर लेकर अनुशसित रूप मे नारे लगाए।
सेंटर मैनेजर देवयानी गर्ग ने नारी शक्ति के बारे में विशेष टिप्पणी की कि आज देश की नारियाँ पायलेट, केप्टन, मिलेट्री में देश का नाम रोशन कर रही है। नारी पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना सीख चुकी है। अंत में महिलाओं को रैली में चलने के लिए धन्यवाद दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *