फर्श से अर्श पर पहुंची 25 बिजनेस वुमन सम्मानित

BY — March 13, 2016

अरवाना क्विन्स अवार्ड समारोह

130302उदयपुर। अरवाना द बिजनेस डेस्टीनेशन्स ने आज हाथीपोल स्थित अरवाना क्विन्स स्ट्रीट में अरवाना क्विन्स अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शहर की उन 25 बिजनेस युवा एवं प्रौढ़ वुमन्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने जीरो से अपने कारोबार की शुरूआत कर हीरो के रूप में अपने कारोबार को नयी ऊचाईयों तक पंहुचाया है।

मुख्य अतिथि सीपीएस स्कूल की निदेशिका अलका शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आग निकलने का प्रयास कर रही है और निस्सं्देह इसमें पुरुषों का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि कुराबड़ की प्रथम प्रधान श्रीमती असमां खान ने कहा कि महिलाओं का कार्य सबसे कठिन है और उस कठिन कार्य को करने की क्षमता भी सिर्फ महिलाओं में ही होती है। महिलाओं के उन कार्यो को नजरअन्दाज नहीं किया जा सकता है।
130303फिल्मी गायिका एवं कलाकार वर्षा त्रिपाठी ने महिलाओं के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि हर क्षेत्र में बिजनेस के नये-नये आईडियाज़ भी महिलाएं ही लेकर आ रही है। इससे पूर्व अरवाना के हसन आफताब ने कहा कि समारोह में उन कारोबारी महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया जिन्होंने अपने बिजनेस की शुरूआत जीरो से की लेकिन आज वे देश-विदेश में अपनी कामयाबी की चमक बिखेर रही है।
ये महिलाएं हुई सम्मानित : समारोह में डॉ. अमृता सिंघवी, नीलकमल अग्रवाल, गरिमा सिंघवी बाबेल, नीलम कालरा, कल्पना कालरा, जूही अग्रवाल, रिद्धिमा खमेसरा, खुशबू सुराणा, उमंग जैन, रक्षा पोखरना, रेखा पंवार, पूजा शाह गांधी, श्रुति सोनाली, विनीत कौर गांधी, हरातुल मलाईका, सुप्रिया शर्मा, कनुप्रिया प्रभाकर, रीमा गुरानी, समीना हजांला, निकिता लाल, सबाह तरन्नुम अहमद, रेखा चेतनानी, अंकिता सिंघल, रश्मि खथुरिया, श्वेता शर्मा व सुनन्दा जैन को अलका शर्मा, असमां खान, कनीज़ फातिमा, राशिदा पालीवाला एवं वर्षा त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में आगरा से आई शिरोज हेंग आऊट ग्रुप की एसिड सरवाइवल सोनिया चौधरी एवं रूपा ने कहा कि शिरोज़ ग्रुप एसिड सरवाईवल महिलाओं का न केवल हर प्रकार सहायता करता है वरन् उन्हें नौकरियां तक उपलब्ध कराता है। आगरा में शिरोज़ ग्रुप ने कैफे खोलकर महिलाओं की आर्थिक मदद कर रहा है। यहां कैफे को सरकार द्वारा सहायता उपलब्ध कराये जाने के कारण ग्रुप जनता को बिल नहीं दे कर उनकी इच्छानुसार पेमेन्ट देने  की गुजारिश करता है। इसके अलावा ग्रुप ने इसी माह गत 8 मार्च को लखनऊ में देश का दूसरा कैफे खोला है तथा राजस्थान का पहला और देश की तीसरा कैफे शीघ्र ही अरवाना में खोला जाएगा। अंत में अरवाना के शब्बीर पालीवाला ने धन्यवाद दिया। संचालन दीक्षा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *