Header Banner

इकरा ऑटो का उद्घाटन

BY — March 13, 2016

महिन्द्रा फर्स्ट च्वॉइस का मल्टी ब्रांड कार सर्विस सेंटर

130304उदयपुर। महिन्द्रा फस्र्ट च्वॉइस के मल्टी ब्रांड कार सर्विस सेंटर इकरा ऑटो का उद्घाटन रविवार सुबह 11.30 बजे हुआ। उद्घाटन पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. केआर शर्मा ने किया।

मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. तरूण गुप्ता, उपअधीक्षक डॉ. रमेश जोशी,  अरावली हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आनंद गुप्ता तथा विनयदीपसिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने एक ही स्थान पर सभी प्रकार की कारों की सर्विस होने पर शुभकामनाएं दीं।
130305यूनिवर्सिटी रोड एवन गार्डन के सामने स्थित इकरा ऑटो के संचालक नूर हसन ने बताया कि सेंटर पर सभी कम्पनियों की कारों को कम्प्लीट कार सोल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा। वारंटी के साथ ओरिजिनल पाट्र्स, 10 से 30 प्रतिशत कम लेबर रेट, इंश्योरेंस पॉलिसी का रिन्युअल काउंटर, सभी बड़ी कम्पनियों द्वारा उपलब्ध केशलैस सुविधा, कार ब्यूटी, वाशिंग, ड्राइक्लीन, पेंट प्रोटेक्शन, कॉल सेंटर, ऑनलाइन बुकिंग, पिक एंड ड्रॉप फेसिलिटी आदि इसमें शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी के ट्रेंड मैकेनिक्स द्वारा ही सारा काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन पर ग्राहकों के लिए कई ऑफर दिए गए हैं जिनमें 179 रुपए में कार की फुल वाशिंग, 199 रुपए में व्हील अलाइनमेंट, 599 रुपए में कार वॉश पेड सर्विस एवं 50 सामान्य पॉइंट चेकिंग, 799 रुपए में व्हील अलाइनमेंट, फुल कार वॉश एवं 50 सामान्य पॉइंट चेकिंग आदि शामिल हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply