योग के साथ दिन की शुरूआत

BY — March 13, 2016

130301उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के सदस्यों ने आज प्रात: गुलाबबाग की सैर कर वहां योग कर अपने दिन की शुरूआत की।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने बताया कि गुलाबाबाग में डॉ. प्रदीप कुमावत ने क्लब सदस्यों को योग कराकर स्वस्थ रहने के उपाय बतायें। कुमावत ने सदस्यों को विभिन्न प्रकार के योग एवं आसन करायें। जोधावत एवं डॉ. कुमावत ने बदलती जीवनचर्या को देखते हुए पुन: साईकिलिंग पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब उदयपुर ने दूधतलाई पर शहरवासियों के लिए प्रात:कालीन भ्रमण के लिए निशुल्क साइकिलें उपलब्ध करा रखी है। इस अवसर पर सचिव सुभाष सिंघवी, सहायक प्रान्तपाल पीएल पुजारी, मुनीष गोयल, कांता जोधावत, दर्शना सिंघवी सहित 50 से अधिक सदस्य मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *