Header Banner

सड़क पार कर रहे मासूम को डम्पर ने कुचला

BY — March 15, 2016

accउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रत डम्पर ने सडक़ पार कर रहे एक मासूम को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार एक डम्पर कलड़वास की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक 8 वर्ष का बच्चा शाहदाब पत्र मुनव्वर निवासी मोहितपुर उत्तरप्रदेश अपनी मां के साथ सडक़ पार कर रहा था। डम्पर ने उसे टक्कर मारकर उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply