Header Banner

देबारी टनल में मिला युवक का शव

BY — March 16, 2016

Police_capउदयपुर। प्रतापनगर में देबारी टनल में सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर थाने से जाब्ता आया और युवक के शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त उत्तरप्रदेश निवासी श्रीपाल सरे के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक देहरादून में रहकर काम करता था। पुलिस के अनुसार युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। परिजनों के आने पर ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply