एक मंच पर आई शहर कांग्रेस

BY — March 17, 2016

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. व्यास का रहेगा प्रभाव

170304उदयपुर। एक लम्बे अरसे बाद शहर कांग्रेस के सभी गुट के नेता एक मंच पर दिखे। इसे निश्चय ही पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्याास का प्रभाव माना जा रहा है। साथ ही यह भी कि डॉ. व्यास की कांग्रेस की राजनीति में खासी दखलंदाजी रहेगी।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस के नए कार्यालय का शुभारम्भ आज गुरुवार को प्रातः 10.30 बजे 81-ए, पंचवटी स्थित भवन में अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, उदयपुर शहर प्रभारी गिरिराज गर्ग भी मौजूद थे। इसके पश्चात् यूआईटी पुलिया स्थित नजरबाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एवं स्नेह मिलन हुआ। प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस को कोसने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवा भारत के नौजवानों के वोट लेकर अपने हाल पर छोड़ दिया है।
170305प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुवीर मीणा ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम सभी को जमीनी स्तर पर काम करना होगा। भाजपा सरकार झूठ के बलबूते जनता को गुमराह कर रही है। उदयपुर शहर प्रभारी गिरिराज गर्ग ने कहा कि भाजपा को देश की जनता ने जनादेश शासन करने के लिए सौंपा है न कि अपनी विचारधारा थोपने के लिए। इनकी विचारधारा देश की एकता व अखण्डता के लिए खतरा है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि निष्ठा के साथ पार्टी के साथ जुड़े पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। बूथ एवं वार्ड लेवल पर कांग्रेस को मजबूती प्रदान की जाएगी।
प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत, इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली, पीसीसी सचिव पंकज कुमार शर्मा, नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्दा सुहालका, सेवादल के गोपाल नागर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन शर्मा, पूर्व पीसीसी सचिव वीरेन्द्र वैष्णव, दिनेश श्रीमाली, केके शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास एवं रघुवीर मीणा ने मेवाड़ी पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजन, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद थे। संचालन राजीव सुहालका ने एवं धन्यवाद की रस्म चन्द्रसिंह कोठारी ने अदा की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *