Header Banner

मजदूरी के बहाने युवती को बेचने का मामला

BY — March 17, 2016

110306उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ उसकी पुत्री को मजदूरी के बहाने साथ ले जाकर बेचने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के डिंगावरी कलां निवासी एक व्यक्ति ने आरोपी सीताराम पुत्र केवला परमार निवासी ढेड़मारिया, साम्बा पुत्र फूला परमार निवासी सोदंरप और गुला पुत्र कूका गरासिया निवासी डिंगावरी फलां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया कि आरोपी कुछ समय पूर्व उसकी पुत्री को गुजरात के उंझा में मजूदरी के बहाने लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों ने उसकी पुत्री को एक युवक के बेच दिया। इसके बाद पुन: गांव आ गए। उसने अपनी पुत्री के बारे में आरोपियों से पूछा तो आरोपियों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply