Header Banner

सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य 19 अप्रैल को

BY — March 21, 2016

210306उदयपुर। श्री महावीर युवा मंच संस्थान द्वारा सकल जैन समाज का भव्य स्वामीवात्सल्य आगामी 19 अप्रैल को महावीर जयन्ति को फतह स्कूल में होगा।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि 17वें सामूहिक विवाह समारोह तथा छठें स्वामीवात्सल्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। संस्थान के पूर्व अध्यक्ष संजय भण्डारी को स्वामीवात्सल्य का मुख्य संयोजक तथा पूर्व अध्यक्ष श्याम नागौरी को सामुहिक विवाह समारोह का संयोजक मनोनित किया है।
संस्थान अध्यक्ष लोकेश कोठारी ने बताया कि 18 अपै्रल को सायं 6 बजे नगर निगम प्रांगण से सामुहिक बारात देहलीगेट, बापूबाजार, सूरजपोल होते हुए फतह स्कूल पहुचेगी जहां सामुहिक तौरण एवं वरमाला का कार्यक्रम होगा। उसके बाद देश के प्रख्यात गायक विनित गेमावत की भक्ति संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 12.15 बजे पृथक-पृथक मण्डप में एक ही मंच से पाणिग्रहण संस्कार की रस्म अदा की जायेगी। 19 अप्रैल महावीर जयन्ति को सकल जैन समाज के एक लाख अनुयायियों का एक ही छत के नीचे स्वामीवात्सल्य आयोजित होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply