पेसिफिक फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में वार्षिकोत्सव आव्हान

BY — March 21, 2016

210304उदयपुर। पेसिफिक फेकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेलों (वॉलीबाल, चेस व केरम) व अन्य रंगोली, मेहंदी, क्राफ्टविला, वन मिनिट गेम शो, स्केचिंग, मास्टर सेफ, कोलाज मेंकिंग और सेल्फी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्थान के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने किया।

210305संस्थान के रजिस्ट्रार शरद कोठारी ने बताया कि उन्होने सभी बच्चों को प्रोत्साहन दिया और भाषण में बच्चों की भागीदारी की सराहना की। इसमे बीसीए व एमसीए के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितिय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित थे। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. दिलेन्द्र हिरन ने बच्चों को प्रोत्साहन देकर धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply