Header Banner

बाजारों में बिखरी त्योहारी रंगत, होलिका दहन कल

BY — March 22, 2016

220304उदयपुर। रंगों के त्यो‍हार होली में एक दिन शेष हैं। त्योहारी रंगत बिखर गई है। जगह जगह रंगों की दुकानें, काउंटर लग गए हैं वहीं हर्बल गुलाल की बिक्री शुरू हो गई है। बुधवार को होली दहन होगी वहीं गुरुवार को रंगों का पर्व धुलेण्डी मनाया जाएगा।

220305बुधवार को परंपरागत रूप से होलिका दहन किया जाएगा वहीं अगले दिन रंगों का त्योहार धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा। होली पर शहर के विभिन्न चौराहों, नुक्क्ड़ सहित सिटी पैलेस, बड़ी होली आदि जगह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। इससे पूर्व पूजा-अर्चना कर एक वर्ष तक के नवजातों को होलिका की परिक्रमा कराई जाएगी। नव अंकुरित गेहूं की बालियां, लीलवे आदि सेक कर प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे। गली-मोहल्लों के युवा व बच्चे तैयारियों में जुटी हैं।
घरों में मिठाइयां, गुंजिये, पापड़-पापडि़या आदि विविध व्यंयजन बनाए जाएंगे। धुलेंडी पर नवजातों की ढूंढ का आयोजन भी होगा। समाजों की ओर से सामूहिक ढूंढ के आयोजन भी होंगे व होली के गीतों का गायन होगा। घरों में महिलाएं पापड़-पापडि़यां बनाने में व्यनस्त। हैं वहीं युवाओं की पसंद पक्केा कलर ही हैं।
220306हर्बल गुलाल को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग के विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई गुलाल की वन विभाग ने बिक्री शुरू कर दी। हर्बल गुलाल में केमिकल नहीं होने के कारण इसका उपयोग हानिकारक नहीं है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply