उदयपुर की आईटी उपनिदेशक शीतल को ई-गवर्नेंस अवार्ड

BY — March 22, 2016

220308उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा ई-गर्वनेंस को बढ़ावा देने तथा डिजीटल राजस्थान के सपने को पूरा करने के लिए आईटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उदयपुर की सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उपनिदेशक शीतल अग्रवाल को ई-गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

शीतल अग्रवाल को यह पुरस्कार जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में सूचना एवं प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों दिया गया। डिजीटल राजस्थान सप्ताह के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत अग्रवाल को द्वितीय श्रेणी के तहत ई-गवर्नेंस में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *